फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, वीआईपी घाट पर किया बुआ का अस्थि विसर्जन

Wed, 15 Nov 2023 11:30 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बुआ का सोमवार को निधन हो गया था, जिसके चलते वह उनकी अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे।
विज्ञापन
बुआ की अस्थियां विसर्जित करने धर्मनगरी में पहुंचे नड्डा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीआईपी घाट पर अपनी बुआ का अस्थि विसर्जन किया।नड्डा मंगलवार की देर शाम धर्मनगरी में पहुंचे थे। निजी कार्यक्रम के चलते उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में रात्रि विश्राम किया। उनकी बुआ गंगा देवी का सोमवार को हो निधन हो गया था। वह हिमाचल के कुल्लू में रह रहीं थीं। जेपी नड्डा का विशेष लगाव शांतिकुंज से रहा। इसके चलते वह उनकी अस्थियां लेकर पहुंचे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हरिद्वार में डॉक्टर, युवक और दो महिलाओं ने बुखार से तोड़ा दम, थम नहीं रहा यहां मौत का सिलसिला
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में विधि-विधान से तर्पण कार्यक्रम हुआ। हरकी पैड़ी क्षेत्र के घाट पर उन्होंने अस्थि विसर्जन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा भाजपा प्रदेश महामंत्री और परिवार के करीब 10 सदस्य भी मौजूद रहे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें