फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी विधायक ने प्रियंका गांधी को बताया पपड़ी, महबूबा मुफ्ती के लिए भी कह गए बड़ी बात...

Thu, 21 Feb 2019 08:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा विधायक संजय गुप्ता
विज्ञापन

पुलवामा में आतंकी हमले ने सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं को इस कदर विचलित कर दिया है कि वे आवेश में बेबाक बयानबाजी से भी नहीं हिचक रहे हैं। भाजपा विधायक संजय ने तो पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को बुद्धू की उपमा तक दे डाली। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सिद्धू को पाकिस्तान की भाषा बोलनी बंद करनी चाहिए। संजय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि इस देश को पीएम मोदी ही चला सकते हैं। राहुल गांधी तो पप्पू है और उनकी बहन पपड़ी है। ग्लैमरस से राजनीति नहीं चलती है। 

विज्ञापन

वहीं, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने तो देहरादून में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों को कश्मीर ले गए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) नेताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग तक उठा दी। उधर, भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती पर आरोप लगाया कि उनका आंतकवाद से पुराना नाता है और वे पाकिस्तान की भाषा बोल रही हैं।

उन्होंने कहा कि महबूबा के परिवार का आतंकवाद से पुराना नाता है। उनकी बहन रुबिया सईद मुफ्ती ने खुद को अगवा करा लिया था। महबूबा मुफ्ती यदि ऐसी बयानबाजी करती हैं तो उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। 

आमतौर पर आक्रामक बयानबाजी से परहेज करने वाले वरिष्ठ राजनीतिज्ञ सतपाल महाराज को पीडीपी नेताओं की कार्रवाई से बेहद क्षुब्ध दिखे। मीडिया ने जब उनसे पीडीपी नेताओं द्वारा कश्मीरी छात्र-छात्राओं को कश्मीर ले जाने के संबंध सवाल पूछा तो उन्होंने इसे अनुचित बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें