फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: थराली विधायक मुन्नी देवी ने ली विस सदस्यता की शपथ

Mon, 13 Aug 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुन्नी देवी ने ली शपथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

थराली की विधायक मुन्नी देवी ने अपने निर्वाचन के करीब दो माह बाद सोमवार को विधानसभा सदस्य पद शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने कक्ष में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह 31 मई को थराली विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित हुई थीं। यह सीट उनके विधायक पति मगनलाल शाह के निधन के बाद खाली हो गई थीं। 

विज्ञापन


सोमवार को विधानसभा में एक सादे कार्यक्रम के दौरान उन्हें विधानसभा सदस्य पद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर, गणेश जोशी समेत पार्टी के कई विधायक व पदाधिकारी उपस्थित थे। शपथ दिलाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शपथ ग्रहण करने के बाद मुन्नी देवी सदन की कार्यवाही के लिए भी अधिकृत हो गई हैं। शपथ लेने के बाद मुन्नी देवी ने विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता के लिए पूरे समर्पित भाव से काम करेंगी। 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मुन्नी देवी जिला पंचायत की सदस्य और अध्यक्ष के रूप में क्षेत्र का विकास किया है। यह अनुभव विधानसभा सदस्य के रूप में उनके काम आएगा। वह विधानसभा में अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी रूप से रखेंगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मुन्नी देवी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्टी विधायक दलीप सिंह रावत, केदार सिंह रावत, देशराज कर्णवाल, सुरेश राठौर, धन सिंह नेगी, खजान दास, शक्ति लाल शाह एवं उमेश शर्मा काऊ उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें