फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ के लिए धरने पर बैठी BJP विधायक जोशी की बेटी

Sun, 20 Mar 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नेहा जोशी - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
विज्ञापन
मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी की गिरफ्तारी के विरोध में विधायक की बेटी नेहा जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग गांधी पार्क के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड सरकार ने विधायक को झूठे मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। विधायक को रिहा कर उन पर दर्ज झूठे मुकदमों को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि रिहाई नहीं होने तक सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

रविवार को गांधी पार्क के बाहर धरने पर बैठी विधायक गणेश जोशी की बेटी नेहा जोशी ने कहा कि उनके पिता को फंसाकर सरकार और कुछ तथाकथित पशु प्रेमी फायदा उठाने की कोशिश में हैं। उन्होंने कहा कि मामले में कानून अपना काम करेगा और विधायक जल्द रिहा होंगे। 
विज्ञापन


युवा मोर्चा महामंत्री सुरेंद्र नेगी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लालच में भाजपा विधायक के खिलाफ साजिश रच रही है। साजिश के तहत विधायक को झूठे मामले में फंसाकर जेल भेज दिया गया। मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल ने कहा कि सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है।

विधायक के खिलाफ की गई कार्रवाई से स्थानीय लोगों में खासा रोष है, सरकार को आगामी विधानसभा चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना होगा।

प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा, नेहा जोशी, मंडल महामंत्री अनिल डबराल, सुरेंद्र राणा, सिकंदर सिंह, मंजीत रावत, सतेंद्र नाथ, मनोज जोशी, ओम कक्कड़, आशीष रावत, राकेश जोशी, एमपीएस पुंडीर, रोहन घिल्डियाल, सादर सिंह, पार्षद भूपेंद्र कठैत, रोशन बाला थापा, सरोज पंवार, दया जोशी, नीतू वाल्मिकी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सोमवार को निकालेंगे शव यात्रा
विधायक गणेश जोशी की बेटी नेहा ने बताया कि सोमवार को कार्यकर्ता सुबह 10 बजे आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड से मुख्यमंत्री हरीश रावत की सांकेतिक शव यात्रा निकालेंगे। मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल ने कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें