साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर समाज की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया। केस दर्ज होने के बाद मामले में शनिवार को कोर्ट की ओर से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। वारंट जारी होने के साथ ही चैंपियन और कर्णवाल के बीच सीएम की मौजूदगी में हुए मामले के पटाक्षेप के बाद अब फिर से विवाद गरमा गया है।
वहीं, रविवार को पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन भनक लगने पर तीनों फरार हो गए। पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। साथ ही तीनों के परिजनों से जानकारी लेने के बाद करीबियों पर नजर रख रही है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन तीनों घर से फरार हैं।