फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: दिन दहाड़े घर में घुसकर किया किशोरी का अपहरण, पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Sun, 21 Apr 2019 09:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुड़की में घर में किशोरी को अकेला पाकर कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। परिजनों ने किशोरी की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


किशोरी की तलाश के लिए पुलिस आरोपियों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपियों की लोकेशन खंगाल रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर को वह परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया था।

उसकी नाबालिग बहन घर पर अकेली थी। इसी बीच एक युवक अपने साथियों के साथ घर में घुस आया और उसका अपहरण कर लिया। वह परिवार के साथ घर लौटा तो बहन लापता थी। उसने बहन की आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच ग्रामीणों ने बताया कि उसकी बहन को आखिरी बार उक्त युवक के साथ जाते देखा था। वह युवक के घर पहुंचा तो वह भी लापता था। आरोप है कि दस दिन पूर्व भी उसी युवक ने साथियों के साथ बहन के अपहरण का प्रयास किया था।

उस दौरान गांव के जिम्मेदार लोगों ने समझौता करा पुलिस में शिकायत नहीं करने को कहा था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शुभम, गोविंद, आशु निवासी ढंडेरा, यूपी के लखीमपुरी निवासी खुशीराम और सहारनपुर के देवबंद स्थित सैनपुर गांव निवासी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें