फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार के इस फैसले के खिलाफ हुए उसके ही तीन विधायक, करेंगे भूख हड़ताल 

Fri, 01 Nov 2019 10:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • भाजपा के तीन विधायक उतरे स्लाटर हाउस निर्माण की मुखालफत में
  • एलान-निर्माण न रुका तो मौके पर करेंगे विरोध प्रदर्शन, भूख हड़ताल 
विज्ञापन
मीडिया से बात करते भाजपा के विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के तीन विधायकों ने एलान किया है कि वह किसी सूरत में मंगलौर में स्लाटर हाउस नहीं बनने देंगे। तहसील स्थित वेद मंदिर आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के इन विधायकों स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता और सुरेश राठौर ने स्पष्ट किया कि अगर स्लाटर हाउस निर्माण नहीं रुका तो वह मौके पर जाकर विरोध प्रदर्शन, भूख हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन


कहा कि इस मामले में सीएम से भी मिलेंगे और अगर फिर भी निर्माण न रुका तो सुप्रीम कोर्ट जाने से भी नहीं हिचकेंगे। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने स्लाटर हाउस निर्माण के लिए जिला प्रशासन की अनुमति पर भी सवाल उठाए। इसे जनभावनाओं से खिलवाड़ करार दिया। कहा कि किस दबाव में डीएम ने अनुमति दी, इसकी जांच होनी चाहिए।
 

विज्ञापन

चाहे जान चली जाए स्लाटर हाउस नहीं बनने देंगे

विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मंगलौर में पिछले महीने जन सुनवाई हुई तो उसमें सभी लोगों ने स्लाटर हाउस का विरोध किया, लेकिन फिर भी अनुमति जारी कर दी गई। आखिर क्यों? विधायक संजय गुप्ता ने देवभूमि के प्रवेशद्वार पर स्लाटर हाउस निर्माण को जनभावनाओं के विपरीत बताया। कहा कि चाहे जान चली जाए वह स्लाटर हाउस नहीं बनने देंगे।

विधायक सुरेश राठौर ने सवाल उठाया कि प्रशासन की ऐसी क्या मजबूरी है कि लोगों के विरोध के बावजूद स्लाटर हाउस निर्माण की संस्तुति कर दी गई हैे। उन्होंने शासन, प्रशासन के अधिकारियों पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें