गनीमत रही कि इस दौरान आस-पास के कई कर्मचारी वहां मौजूद थे। उन्होंने गुलदार को देखते ही शोर मचा दिया। इससे गुलदार भाग गया। गुलदार की आमद से लोगों में दहशत का आलम और गहरा गया है। इससे पूर्व बीती रात भेल लूडो क्लब के पास भी गुलदार को देख लोग घबरा गए। गुलदार को लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हो रही है।
रेंजर दिनेश नौडियाल ने बताया कि गुलदार को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। तीन टीमें लगातार गुलदार पर नजर रख रही हैं। इसके साथ ही वन विभाग की एक टीम मुनादी कर लोगों को जंगल की ओर जाने से मना कर रही है। उन्होंने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए कैमरा ट्रैप के साथ तीन पिंजरे भी लगाए हुए हैं।