फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान का आगाज 30 मई से, सीएम धामी करेंगे आज मीडिया संवाद

Mon, 29 May 2023 08:44 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर देश भर में भाजपा महा जनंसपर्क अभियान चलाएगी। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने रणनीति बना ली है। महा जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को प्रदेश स्तरीय पत्रकार संवाद कार्यक्रम एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट आयोजित की जाएगी।
 
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान का आगाज 30 मई से होगा। सोमवार को मीडिया संवाद कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर देश भर में महा जनंसपर्क अभियान चलाने के दिशानिर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने रणनीति बना ली है। महा जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को प्रदेश स्तरीय पत्रकार संवाद कार्यक्रम एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Hemkund Sahib Yatra: मौसम खुलते ही तीर्थयात्रियों में दिखा उत्साह, बर्फ के बीच ऐसे पार कर रहे रास्ता, तस्वीरें
विज्ञापन


जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के कामकाज और नीतियों की जानकारी दी जाएगी। 30 मई से एक माह तक अभियान के तहत सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें