फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी अध्यक्ष बोले, कांग्रेस ने अपने राज में क्यों नहीं किया किसानों का कर्ज माफ

Wed, 21 Jun 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सियासत करके कांग्रेस बीजेपी सरकार के 100 दिन का मजा खराब करने की फिराक में है। अभी तक इस मामले में बेहद रक्षात्मक रुख अपना रही बीजेपी ने अब काउंटर करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला ने मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात की है। भट्ट ने परिजनों से फोन पर बात भी की है। बीजेपी की अब पूरी कोशिश है कि वह आक्रामक होकर कांग्रेस को जवाब दे।

देशव्यापी किसान सियासत उत्तराखंड में अलग ढंग से आगे बढ़ रही है। प्रचंड बहुमत की बीजेपी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस इस मामले में नए तेवरों के साथ आगे आ रही है।
विज्ञापन


बेरीनाग क्षेत्र के मृतक किसान के घर से लेकर राजभवन तक कांग्रेसी दस्तक दे चुके हैं। इसके अलावा, सड़क पर सरकार के पुतले रोजाना फुंक रहे हैं। इन स्थितियों ने बीजेपी को काउंटर करने पर मजबूर कर दिया है।

बीजेपी अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के माहौल में किसान सियासत की खलल से भी चिंतित है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सवाल किया है कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में क्यों नहीं किसानों की कर्ज माफी क‌िया। उनका कहना है कि तीन महीने पहले सत्ता में आई बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस जानबूझकर नकारात्मक माहौल बनाना चाह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें