फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर के फ्रैक्चर के बाद कमरे में फिर गिरीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, सिर में आई चोट

Thu, 21 Nov 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

  • हिमालय अस्पताल से मंगलवार को ही किया गया डिस्चार्ज
     
विज्ञापन
उमा भारती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैर के फ्रैक्चर से पीड़ित पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती बुधवार को फिर अपने कमरे में गिर गईं। इससे उनके सिर में हल्की चोट आई है। उन्हें अस्पताल लेजाकर तुरंत डॉक्टर को दिखाया गया। उन्हें कोई खास दिक्कत नहीं बताई गई है। 

विज्ञापन

 

कुछ दिन पहले बाथरूम में पैर फिसलने से वह चोटिल हो गईं थीं। जिस पर उन्हें जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल मेें भर्ती कराया गया था। जहां से मंगलवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। बुधवार को ब्रह्मपुरी स्थित राम मंदिर आश्रम मेें ठहरीं पूर्व केंद्रीय मंत्री के हाल जानने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा। 

दोपहर बाद वह डोली में आश्रम के सत्संग हॉल मेें पहुंचीं। जहां बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश से आए लोगों ने उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उनके बाएं पांव में दो जगह पर फ्रैक्चर बताया है। जिस कारण प्लास्टर चढ़ाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होने की इच्छा नहीं 

उनका हाल जानने वालों में ब्रह्मपुरी राम मंदिर आश्रम के दयाराम दास महाराज, भरत मिलाप आश्रम के स्वामी राम कृपालु महाराज, हरिद्वार के प्रेम कुटीर आश्रम से अनिता सिंह, आश्रम सेवक प्रमोद दास सहित बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश से आए लोग उपस्थित थे। 
  
राम मंदिर मसले पर पूछने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सर्वमान्य है। देश में सभी लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। इस पर किसी को कोई टीका टिप्पणी की आवश्यकता नहीं है।

अयोध्या में राम मंदिर बनने के पक्ष में वह पहले से ही रही हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए वह जान देने को भी तैयार हैं लेकिन राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होने की उनकी कोई इच्छा नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें