45 साल से भाजपा से जुड़े नेताजी को टिकट नहीं मिला तो वह सबके सामने फूट-फूटकर रो पड़े। भाजपा द्वारा गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से गोपाल रावत को टिकट देने से आहत भाजपा नेता सूरत राम नौटियाल का दुख जनता के सामने आ गया।
बुधवार को प्रेम से मुखातिब होते हुए सूरत राम नौटियाल ने कहा कि इतने सालों से उन्होंने भाजपा की सेवा की। लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट ना देकर गोपाल रावत को टिकट दे दिया गया। इस बात से वह बेहद आहत हैं।
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने चार दिन के अंदर गंगोत्री विस क्षेत्र के टिकट पर फिर से विचार नहीं किया तो वह निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ेंगे।