उत्तराखंड स्थित पंतनगर विश्वविद्यालय के गेट पर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के आगमन पर ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने भाजपा के जिला महामंत्री को आदेश का हवाला देते हुए रोका तो नेता बिफर पड़ा।
उसने दरोगा को हड़काते हुए दुर्व्यवहार किया। पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने नेता की तलाश में घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। मामले में नेता के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
नेपाल के प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए रविवार को पंतनगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसी बीच आवास विकास चौकी में तैनात एक दरोगा की ड्यूटी भी विश्वविद्यालय गेट पर लगाई गई थी।