फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल से मिले भाजपाई, कहा, राहत के दावे धरातल पर नहीं

Fri, 08 Jul 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते भाजपा नेता - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल से शुक्रवार को राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल को आपदा प्रभावित परिवारों को राहत न दिए जाने की बात करते हुए पीड़ित परिवारों की मदद करने संबंधी कार्रवाई की मांग की। इससे संबंधित एक ज्ञापन भी राज्यपाल को सौंपा गया।
विज्ञापन


राज्यपाल से मुलाकात के दौरान अजय भट्ट ने कहा कि बीती 30 जून को देर रात चमोली के घाट क्षेत्र तथा पिथौरागढ़ के बस्तड़ी गांव में बादल फटने एवं अतिवृष्टि के कारण व्यापक जनहानि हुई थी।

उन्होंने यह भी कहा कि बीते दिनों उन्होंने इन क्षेत्रों का दौरा करके प्रभावित परिवारों का हाल जाना। इस दौरान पाया गया कि सरकार के राहत के दावे धरातल पर उतर ही नहीं रहे हैं।
विज्ञापन


सात बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग
इस परिप्रेक्ष्य में उन्होंने सात विभिन्न बिन्दुओं पर त्वरित कार्यवाही की मांग की। इनमें आपदा प्रभावित क्षेत्र में जिन मृतकों के शव नहीं निकाले जा सके हैं उनके परिजनों को केदारनाथ आपदा के मानकों के आधार पर मुआवजा देने, पुनर्वास की व्यवस्था, बिजली-पानी व संचार व्यवस्था की बहाली, क्षतिग्रस्त सड़कों को आवागमन के लायक बनाने, ध्वस्त मकानों के पुर्ननिर्माण, नुकसान का आगणन कराए जाने आदि बिंदु शामिल हैं। प्रतिनिधिमण्डल में विधायक हरबंश कपूर, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें