फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राहुल के कुर्त्ते की जेब तभी फटती है जब वह उनमें नोट ठुसते हैं'

Mon, 13 Feb 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
manoj tiwari - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा सांसद और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रविवार को उत्तराखंड में कई जगह चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पाप का घड़ा फूट जाएगा। राज्य में लूट खरोट कर कांग्रेस का पाप का घड़ा भर गया था। 15 फरवरी को राज्य की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करके इस घड़े को फोड़ डालेगी।
विज्ञापन


चंद्रेश्वरनगर स्थित दुर्गा चौक पर रविवार को आयोजित भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल की चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे भोजपुरी कलाकार और सांसद मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने उज्ज्वला योजना पर स्वरचित ‘मोदी जी आपने करामात कर दी, रसोई में अच्छे दिन की शुरुआत कर दी..., गीत के माध्यम से लोगों को योजना के फायदे सुनाए। कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल ने फटी जेब दिखाकर यह साबित कर दिया कि उनके पास कोई भी ऐसा कुर्त्ता नहीं है जिसकी जेब फटी न हो। उनके कुर्त्ते की जेब तभी फटती है जब वह उनमें नोट ठुसते हैं।

भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आस्था पथ निर्माण, त्रिवेणी घाट पर पंपिंग निमार्ण, एम्स में रोजगार, सड़क, नाली निर्माण उन्हीं की देन हैं। उन्होंने हरसंभव प्रयास कर यहां निर्माण कार्य करवाए। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष  शंभू पासवान, भगतराम कोठारी, अनिता ममगाईं, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा ऊषा रावत, कृष्ण कुमार सिंघल, संजय शास्त्री, इंद्रकुमार गोदवानी, कपिल गुप्ता, कविता शाह, स्नेहलता शर्मा आदि उपस्थित रहे      
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदा नाम का अघोषित टैक्स वसूल रही सरकार : मनोज

manoj tiwari
विधानसभा डोईवाला में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में आयोजित जनसभा में सांसद और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकार देश में भ्रष्टाचार का पर्याय बनकर सामने आई है। राज्य में भ्रष्ट व्यवस्था का आलम यह है कि हरदा नाम का अघोषित टैक्स लगाया जा रहा है।
      
ऋषिकेश रोड केशवबस्ती मैदान में रविवार को भाजपा उम्मीदवार रावत के समर्थन में आयोजित  जनसभा में सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है और भ्रष्टाचार पर प्रधानमंत्री ने नोटबंदी से प्रहार किया। देश में काला धन रखने वाले परेशान हैं जबकि आम लोगों से नोटबंदी को सराहना मिली है। उत्तराखंड को आज सुशासन की जरूरत है और भाजपा की नीतियों से प्रदेश का बेहतर विकास संभव है।

जनता की जिम्मेदारी है कि भाजपा को सिंहासन पर बिठाकर विकास को बढ़ावा दे। भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डोईवाला में युवा, कर्मचारी, महिला और किसान का विकास उनकी प्राथमिकता में है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, करन वोरा, संजीव सैनी, नगीना रानी, मनवर नेगी, विनय जिन्दल, सुशील जायसवाल, श्रवण प्रधान, सरिता जोशी, रामेश्वर लोधी, दरपान वोरा , संजय चमोली, पुरुषोत्तम डोभाल, राकेश लोधी, रवि पाल, अनिता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

...और फफक कर रो पड़ी महिला     
जनसभा के दौरान मंच पर आई एक महिला ने माइक ले लिया और दुघर्टना में घायल हुए उसके पति को भाजपा के प्रचार वाहन से मिली मदद को बताते हुए फफक कर रो पड़ी। महिला ने मंच से कहा कि भानियावाला में आठ फरवरी को उसके पति का एक्सीडेंट हो गया था। इसी दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी भाजपा के प्रचार वाहन के साथ आ रहे थे। घायल व्यक्ति को तुरंत वाहन से अस्पताल भिजवाकर मदद दी। इससे घायल को जीवनदान मिल गया। महिला ने मंच से ऐसे लोगों की प्रशंसा करते हुए भाजपा को जीताने की मार्मिक अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें