फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा नेता कराएंगे देशद्रोह का मुकदमा

Mon, 17 Apr 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन
देहरादून में मसूरी विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का घंटाघर पर पुतला फूंका। उन्होंने दिग्विजय पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का बयान राष्ट्रविरोधी और सेना के मनोबल को तोड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की ओर से राष्ट्रविरोधी सुर में वंदेमातरम नहीं बोलने का बयान दिया गया। वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सेना के मनोबल पर हमला करने वाला स्तरहीन बयान दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सैनिकों के निष्ठापूर्ण समर्पण के खिलाफ इस तरह के बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें