फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भाजपा नेता के साथ 1.46 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूको बैंक की केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर भेजे गए लिंक के जरिए विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के डाक्टरगंज निवासी भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष से 1.46 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने घटना की सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

चंद्रमोहन सिंह तोमर ने शिकायत में बताया कि तीन जुलाई को सुबह 11:27 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को यूको बैंक से जुड़ा बताकर केवाईसी के लिए लिंक डाउनलोड कराया। इसके बाद उनके दो खातों से 46 हजार, 48,500, 48,500 और तीन हजार रुपये निकल गए। उन्होंने बताया कि उन्हें शक होने पर बैंक मैनेजर से संपर्क की कोशिश की, लेकिन नंबर स्विच ऑफ मिला। अगले दिन उन्होंने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें