संजय गुप्ता लक्सर से भाजपा प्रत्याशी हैं।
- फोटो : AmarUjala
क्षेत्र और आसपास के विधायकों की स्थिति इन दिनों बिना पानी के बेबस मछली की तरह होती जा रही है। विधायक संजय गुप्ता के बयान को लेकर बैठकों में तो दिखावे के लिए निंदा की जा रही है, लेकिन अंदरखाने हर कोई यही कहता नजर आ रहा है कि जो संजय ने कहा है, वह है तो सही ही।
एक विधायक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्थिति यह हो गई है कि थाने और कोतवालियों तक में उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है। जिसकी सिफारिश करते हैं, उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। प्रशासन मनमाने तरीके से अतिक्रमण हटा रहा है।
एक कोतवाल तक का उनका कहने से स्थानांतरण नहीं हो रहा है। यह स्थिति करीब-करीब सभी विधायकों की है। विधायकों का यहां तक कहना है कि प्रदेश में ऐसा लग ही नहीं रहा है कि कोई सरकार है और वे विधायक हैं।