फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोटा बिरयानी विवाद: रुके नहीं कदम, अब पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पहुंचे शहजाद के घर

Wed, 18 Jul 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
बहुगुणा के शहजाद से पुराने संबंध रहे हैं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरिद्वार का पूरा राजनीति घटनाक्रम जो इस समय बयां कर रहा है, उससे भारी उलटफेर के संकेत मिलने लगे हैं। तमाम विवादों और सवालों को दरकिनार कर पूर्व सीएम विजय बहुगुणा पूर्व विधायक मो. शहजाद को उनके बेटे की शादी की शुभकामनाएं देने उनके घर पहुंचे।

विज्ञापन


बहुगुणा और शहजाद दोनों करीब आधा घंटे तक बंद कमरे में गुफ्तगू करते रहे। यह मुलाकात महज बधाई तक सीमित थी या फिर करवट बदल रही भविष्य की राजनीति का हिस्सा, यह फिलहाल कयास का विषय है। इधर, शहजाद ने भी इतना ही कहा है कि कोई न कोई पार्टी उन्हें मिल ही जाएगी। 
 
कांग्रेस से टूटकर भाजपा में आए विधायकों के नेता माने जाने वाले पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने शहजाद के घर पहुंचकर एक बार फिर राजनीतिक गलियारों चर्चाओं को हवा दे दी है। भाजपा विधायक संजय गुप्ता द्वारा सीएम के खिलाफ दिए गए झोटा बिरयानी बयान के बाद पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह मोहम्मद शहजाद के घर पहुंचे थे और इसके बाद अब पूर्व सीएम विजय बहुगुणा पहुंचे । ऐसे में सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज हो रही है कि हरिद्वार की राजनीति में कुछ न कुछ बदलाव की कोशिशें हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बहुगुणा ने कहा कि वे केवल शादी की शुभकामनाएं देने आए हैं

विजय बहुगुणा - फोटो : AmarUjala
हालांकि विधायक शहजाद से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने यही कहा कि वे केवल शादी की शुभकामनाएं देने आए हैं। उनके शहजाद से पुराने संबंध रहे हैं।

उनकी आधा घंटे अलग कमरे में मोहम्मद शहजाद से क्या बात हुई, इस सवाल का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने इतना जरूर कहा कि महज भाजपा नेताओं के समारोह में आने के कारण शहजाद को बसपा से नहीं निष्कासित नहीं करना चाहिए था। इससे आपसी सामाजिक सरोकारों को धक्का लगा है। इससे साफ हो रहा है कि पूर्व सीएम के लिए शहजाद के लिए हमदर्दी है। लेकिन यह हमदर्दी आने वाले समय में क्या कोई गुल खिलाएगी, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। 

वहीं शहजाद ने सवालों को जवाब देते हुए कहा कि मैं अपने रिश्तों के लिए पार्टी को अहमियत नहीं देता हूं। भले ही बसपा ने निष्कासित कर दिया है। लेकिन उन्हें कोई न कोई पार्टी मिल ही जाएगी। उन्होंने देहरादून में बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अगले कदम के खुलासे की बात भी कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें