आसन्न निकाय चुनाव पर भी बैठक में चर्चा हुई। भट्ट ने कहा कि पार्टी की निकाय चुनाव की पूरी तैयारी है। उपचुनाव के साथ-साथ पार्टी निकाय चुनाव की रणनीति पर भी काम कर रही है। आगामी दिनों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी जाएगी। बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर भी मंथन हुआ। चुनाव मिली जीत और नव निर्वाचित सांसदों को शुभकामनाएं दी गईं। केंद्रीय नेताओं ने सभी सांसदों से अपेक्षा की कि वे राज्य के समग्र विकास और अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में विकास परक और कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। संगठन से अपेक्षा की गई कि चुनाव के दौरान जिन सीटों पर पार्टी पीछे रही है, वहां के लिए पार्टी अलग से कार्ययोजना तैयार करे। केंद्रीय नेताओं ने बूथ प्रबंधन पर और अधिक सक्रियता से काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों के गठन के साथ उन्हें सक्रिय रखने के लिए चरणबद्ध ढंग से कार्यक्रम दिए जाएं। बैठक में आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।
सीएम ने धामी साझा किया विकास का रोड मैप
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में सशक्त उत्तराखंड के संबंध में विकास का रोडमैप साझा किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की अब तक प्रगति की जानकारी दी और कहा कि इन योजनाओं का लाभ राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।