फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM का वार, उत्तराखंड में नहीं भाजपा के पास कोई हथियार

Fri, 21 Oct 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • चेहरा नहीं होने से भाजपा ‘कन्फ्यूजन’ में: हरीश रावत
  • सीएम रावत ने भाजपा पर बोला करारा हमला
  • कहा, बागी विधायक चुनाव न लड़कर करें भाजपा की मदद
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में भाजपा के सीएम के चेहरे को लेकर जारी कयासों के बीच सीएम हरीश रावत ने इस मुद्दे पर करारा हमला बोला है। 
विज्ञापन


कहा कि भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं होने से ‘कन्फ्यूजन’ की स्थिति है। वे न तो नेता का चुनाव कर पा रहे हैं, न ही उनके पास विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोई रोडमैप है। 

भाजपा नेता राज्य की जनता को यह बताने भी नाकामयाब रहे हैं कि आखिरकार राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को लेकर उनकी सोच क्या है। 
विज्ञापन

सीएम ने किया दावा, उत्तराखंड में नहीं खिलेगा कमल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : file photo
सीएम ने कहा कि भाजपा को लगता है कि विधानसभा चुनाव में इस बार कमल खिलेगा। लेकिन, मेरा दावा है कि कमल कतई नहीं खिलने जा रहा है।

सीएम रावत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले विधायकों पर भी जमकर हमला बोला। 

पूर्व मंत्री हरक सिह रावत के इस बयान पर कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, सीएम रावत ने कहा कि यदि कांग्रेस के बागी विधायक भाजपा की वाकई में मदद करना चाहते हैं तो वह चुनाव न लड़ें। 

सीएम ने कहा कि कांग्रेस को मझधार में छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं को जनता सबक जरूर सिखाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें