फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा लगाएगी वरिष्ठ नेताओं पर 'दांव'

Thu, 15 Aug 2013 10:13 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अपनी राजनीति की जड़ें मजबूत करने के लिए सबसे छोटी इकाई की जिम्मेदारी सबसे अनुभवी नेताओं को सौंप रही है। इस संबंध में हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल ने पार्टी संगठन की नई कार्ययोजना के संबंध में पदाधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल ने बताया कि संगठन ने वार्डों का नाम बदलकर शक्ति केंद्र कर दिया है। वार्ड इकाई के समकक्ष ही एक इकाई और गठित की जा रही है। वार्ड अध्यक्ष के समकक्ष पालक पद बनाया गया है।

शक्ति केंद्र का पालक उस क्षेत्र में रहने वाला सबसे वरिष्ठ नेता होगा। पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व पदाधिकारी चाहे वे प्रांत के हों या फिर राष्ट्रीय सभी अपने वार्ड यानी शक्ति केंद्र के पालक होंगे।
विज्ञापन


वरिष्ठता में जो दूसरे नंबर पर होगा, उसे सह पालक पद दिया जाएगा। पालक की जिम्मेदारी होगी कि वह शक्ति केंद्र के पदाधिकाधिकारियों पर निगाह रखे और उनका मार्गदर्शन करे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें