फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर भारी इक्का, बेगम और बादशाह!

Thu, 15 Aug 2013 10:12 AM IST
ऋषिकेश/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर इन दिनों इक्का, बेगम और, बादशाह भारी हैं। तीर्थनगरी में आम आदमी की नजर में तो यह हैं लेकिन आम आदमी की निगरानी का दावा करने वाली उत्तराखंड पुलिस की नजरों से यह सब गायब हैं। अब इसे पुलिस की नाकामी कहिए या फिर जानबूझकर आंखे फेरना कि पुलिस चुपचाप बैठी हुई है।
विज्ञापन


तीर्थनगरी ऋषिकेश में पुलिस की उदासीनता के चलते जुआरियों के हौसले बुलंद हैं। शहर की गलियों से बाजारों तक और नुक्कड़ों और छतों पर खुलेआम जुआरियों की महफिलें सज रही हैं।

पढ़ेः...और महंगे शौक ने सुधा को बना डाला अपराधी

ऋषिकेश का माहौल हो रहा खराब
ऐसे में नगर का माहौल खराब होने के साथ ही अराजक तत्वों की सक्रियता भी बढ़ रही है, मगर पुलिस प्रशासन जुआरियों की धरपकड़ के बजाए मूक बना बैठा है।

नगर क्षेत्र में कुम्हारबाड़ा, चंद्रभागा, मायाकुंड जैसे इलाके ही नहीं मुख्य बाजारों में स्थापित कांपलेक्स आदि भी जुए का अड्डा बनते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि यहां सुबह से शाम तक जुआरियों की चौपाल सजी देखी जा सकती है।
विज्ञापन


लेनदेन को लेकर होती है मारपीट
ऐसे में लेनदेन को लेकर कई दफा मारपीट और झगड़े की नौबत पैदा हो जाती है। जिससे क्षेत्र में अराजक तत्वों की आवाजाही बढ़ रही है। इससे स्थानीय लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा है।

युद्घवीर हत्याकांडः सुधा ने दी थी पांच लाख की सुपारी...

उनका आरोप है कि विरोध करने पर जुआरी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। बताया कि इस संबंध में कई बार पुलिस प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, मगर जुआरियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इनमें से कई इलाके पुलिस के संज्ञान में है मगर वह अपनी ओर से कभी कोई कार्रवाई नहीं करती।

अधिकारी की सुनिए
शहर में जुआरियों के सक्रिय होने की पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो पुलिस कार्रवाई करेगी। ऐसे स्थानों का पता लगाकर चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन

आरएस असवाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें