फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में BJP के जिला मंत्री समेत दो की मौत

Mon, 06 Jul 2015 09:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनबाग-चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून-सत्यो मोटर मार्ग पर कड़गी चैल के पास शनिवार रात हुई कार दुर्घटना में भाजपा के जिला मंत्री समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी लोगों को रविवार सुबह हुई। कार सवार रायपुर (देहरादून) से सत्यो की ओर जा रही थी। दोनों ऋषिकेश के रहने वाले थे। शनिवार रात रायपुर से 15 किमी आगे कड़गी चैल के पास एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

रात का वक्त होने से दुर्घटना का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह 7 बजे सड़क से गुजर रहे लोगों को दुर्घटनाग्रस्त कार दिखाई दी तो उन्होंने इसकी सूचना कुमाल्डा चौकी पुलिस को दी। मरने वालों की पहचान भाजपा जिला मंत्री सावन चंद रमोला (35) पुत्र पूरण चंद रमोला और कमल रावत (35) पुत्र गौरी सिंह रावत दोनों निवासी ऋषिकेश श्यामपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिहरी के पुलिस अधीक्षक मुख्तार मोहसिन ने बताया कि खाई में दुर्घटनाग्रस्त कार से कुछ दूरी पर दो लोगों के शव पड़े हुए थे। कार से मिले कुछ कागजों के आधार पर मृतकों की पहचान हुई। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों की मौत से श्यामपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। देर शाम दोनों के शव ऋषिकेश पहुंच गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें