फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा संकट: भाजपा का सीएम पर हल्ला बोल, मांगा इस्तीफा

Tue, 09 Feb 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल में दवाओं की कमी समेत अन्य अव्यवस्थाओं पर भाजपा ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस असवाल का घेराव किया। स्वास्थ्य महानिदेशक और अधीक्षक ने मजबूरी बताई तो भाजपाई भड़क गए। गुस्साए भाजपाइयों ने दवा की कमी पर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपाइयों ने चेताया कि अस्पताल में सुविधाएं पटरी पर नहीं आई तो जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने निकाला जुलूस
सोमवार को कार्यकर्ताओं ने महानगर भाजपा कार्यालय से दून अस्पताल तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने पीएमएस डॉ. असवाल का घेराव कर अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर आक्रोश जताया। भाजपाइयों का कहना था कि अस्पताल में गरीब मरीजों को दवा नहीं मिल पा रही है।

ऑपरेशन के लिए मरीजों को दो महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पीएमएस से तीखी बहस भी हुई। पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा। पीएमएस के महानिदेशालय स्तर का मामला बताने पर भाजपाई धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


डीजी हेल्थ पहुंची अस्पताल
हंगामा बढ़ने पर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुसुम नरियाल दून अस्पताल पहुंची। महानिदेशक ने बताया कि टेंडर शर्तों और मेडिकल कॉलेज बनने की प्रक्रिया के चलते दवाओं की आपूर्ति में समस्या आ रही है। महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में दवाएं नहीं मिल रही हैं।

सुदूर क्षेत्रों की बदतर स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। महानिदेशक ने अपने स्तर से हर संभव प्रयास करने की बात कही। प्रदर्शनकारियों में महानगर मंत्री राजेंद्र सिंह ढिल्लो, आदित्य चौहान, वरिष्ठ नेता भगवत प्रसाद मकवाना, रविंद्र कटारिया, सचिन गुप्ता, राजेश रावत, अनीता सिंह, भूपेंद्र कठैत, नीतू वाल्मीकि, श्याम अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें