फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप-चुनावः बीजेपी आज खोलेगी अपने पत्ते

Tue, 01 Jul 2014 08:44 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में तीन विधानसभा सीटों के उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के नाम अब एक जुलाई को घोषित होंगे।
विज्ञापन


सोमवार को प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होने की संभावना थी लेकिन पार्टी केराष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के लखनऊ में होने के कारण संसदीय बोर्ड की बैठक नहीं हो सकी इसलिए अब यह काम मंगलवार को होगा।
विज्ञापन


दिल्ली रवाना हो गए
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत धारचूला, सोमेश्वर व डोईवाला सीटों पर होने वाले उप-चुनाव के लिए तैयार किए गए पैनल लेकर दिल्ली रवाना हो गए है।

सूत्रों की माने डोईवाला सीट विगत दिवस बड़े नेताओं के बीच बढ़ गए विवाद के मद्देनजर अब चार के बजाय दो नाम ही पैनल में रह गए हैं।

जोशी की संभावना ज्यादा
एक त्रिवेंद्र सिंह रावत व दूसरा रुचि भट्ट। धारचूला पर भी दो नाम खुशहाल पिपलिया व बीडी जोशी का नाम है। लेकिन जोशी की संभावना ज्यादा है।

सोमेश्वर से भी मोहनराम आर्य व रिटायर्ड आईएएस चनरराम का नाम है। लेकिन आर्य का टिकट फाइनल माना जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष की बैठक होनी थी, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष केलखनऊ में होने के कारण दिल्ली में पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक नहीं हो सकी।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह के देर रात तक दिल्ली पहुंचने के कारण अब यह बैठक एक जुलाई को होगी। उम्मीद है कि दोपहर तक प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें