फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम राजनीति कर रहे तो सरकार कुनीति: भट्ट

Fri, 28 Nov 2014 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम बच्ची से दुष्कर्म, हत्या के मामले पर सदन में विपक्ष के हंगामे पर नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि सरकार बेहद संवेदनशील मसले पर चर्चा को तैयार नहीं हो रही।
विज्ञापन


इस मामले पर नियम 310 के तहत चर्चा होने पर सरकार गिरने वाली नहीं थी, बावजूद इसके इसे नहीं सुना गया।

भट्ट ने कहा कि अगर सरकार इतने संवेदनशील मामले में विपक्ष की मांग को राजनीति बता रही है तो सरकार खुद कुनीति कर रही है। कहा, ऐसे मामलों में सरकार को खुद स्थिति साफ करनी चाहिए।  

आज मिलेंगे राज्यपाल से: तीरथ
हल्द्वानी में मासूम की हत्या के मामले पर शुक्रवार को भाजपा राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी से मिलेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इस घटना के विरोध में पिथौरागढ़ से काशीपुर तक व्यापक छात्र आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार मौन बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल से इस मसले पर मिलने के बाद भाजपा प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। कानूनी व्यवस्था के विरोध में पूरा प्रदेश बंद भी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें