प्रवास से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह खुद प्रवास कर रहे हैं और सभी को प्रवास करना चाहिए। उधर, इस मसले पर पार्टी के कुछ नेताओं ने कहा कि बरसात के कारण वे प्रवास नहीं कर सके। लेकिन सितंबर माह से उनके निरंतर प्रवास होंगे।
...अब जारी रहेगा ये सिलसिला
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, रामनगर में चिंतन बैठक के दौरान यह तय हो गया था कि संगठन के तीन शीर्ष नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष उत्तराखंड में निरंतर प्रवास करेंगे। रामनगर चिंतन बैठक के बाद से बीएल संतोष देहरादून व काशीपुर प्रवास कर चुके हैं। इस बार उनका हरिद्वार में प्रवास हो रहा है। नड्डा ने भी हर महीने प्रवास की बात कही है।
रणनीतिक सूत्रधार पूर्णकालिक विस्तारक
राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने चुनावी व्यूह रचना के मुख्य सूत्रधार पूर्णकालिक विस्तारकों की तैनाती के बारे में जानकारी ली। पार्टी ने पांचों लोकसभा में संयोजक और 70 विधानसभाओं में पूर्णकालिक विस्तारक बनाए हैं जो अब विधानसभा चुनाव के बाद ही लौटेंगे।
संघ और संघ से निकलकर संगठन से जुड़े इन पूर्णकालिकों का विस में चुनाव को प्रभावित करने वाले मुद्दों और विषयों का पता लगाना, कार्यकर्ताओं की शिकायत के समाधान के लिए संबंधित प्रशासन के साथ समन्वय और घर-घर जाकर भाजपा की मजबूती के काम करना होगा।