देहरादून। धर्मपुर नगर मंडल प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा संगठन मंत्री अजय कुमार ने मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और भाजपा की स्थिति पर विचार रखे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी अनुशासन, सिद्धांतों और नियमों का पालन करने की अपील की।
श्री लक्ष्मण संस्कृत महाविद्यालय में अजय कुमार ने कहा कि भाजपा किसी विशेष धर्म-संप्रदाय के लिए नहीं बल्कि विकास के लिए सबको साथ लेकर काम करती है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश हित में बहुत बड़े फैसले किए हैं। प्रशिक्षण वर्ग में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, राजीव उनियाल, विनोद शर्मा, गोपालपुरी, रविंद्र कटारिया, सुभाष बालियान, राजपाल सिंह पयाल, आलोक कुमार, अनिल गुप्ता, दिनेश सती, नवीन नौटियाल, मुकेश रावत समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा के इतिहास और विकास पर डाली रोशनी
देहरादून। प्रशिक्षण वर्ग के पहले सत्र में मयंक गुप्ता ने भाजपा के इतिहास और विकास पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि अपने संघर्ष के बूते भाजपा ने देश में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई है। दूसरे सत्र में कैलाश पंत ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले छह साल में हुए अंत्योदय कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। तीसरे सत्र में वीरेंद्र बिष्ट ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर विचार रखे।