फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand BJP: प्रवासियों से किया गांव आकर इगास मनाने का आह्वान, प्रदेश अध्यक्ष ने साझा किया पार्टी का प्लान

Fri, 28 Oct 2022 02:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बातचीत में पार्टी के अगले महीने की योजनाओं के बारे में बताया। सि दौरान उन्होंने प्रवासियों से इगास मनाने के लिए अपने गांव आने की अपील की तो वहीं पार्टी की ओर से की जा रही तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की पत्रकारवार्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई है, जिसमें 30 अक्तूबर को मन की बात कार्यक्रम, 4 नवंबर को विकास पर्व और 9 नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस को लेकर पार्टी के नेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। और इसके बाद आगामी कार्यक्रमों को लेकर तैयार की गई रणनीति के बारे में जानकारी मीडिया को दी। इस दौरान भट्ट ने सभी प्रवासियों से भी इगास-बग्वाल (दिवाली) अपने गांव में ही मनाए जाने का आह्वान किया। 

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि आगामी 30 नवंबर को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को पूरे प्रदेश भर में बूथ स्तर पर किया जाएगा। जिसमें सरकार से मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों और विधायकों की भी जिम्मेदारी तय की गई है।  30  अक्तूबर के बाद आगामी 4 नवंबर को उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में मनाए जाने वाले पारंपरिक लोक पर्व के मौके पर पार्टी ने तय किया है कि मंडल स्तर पर विकास कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया जाएग, जिसमें पार्टी के विधायकों सांसदों मंत्रियों सहित सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। और इसमें पार्टी का प्रयास रहेगा कि वह उत्तराखंड के बहुतायत मात्रा में प्रवासी लोगों को वापस अपने गांव से जोड़ सकें। 

ये भी पढ़ें...Dehradun: आतंक का पर्याय बनी गुलदार की दहशत भरी पर रोमांचक कहानी का हुआ अंत, इस तरह सबको छकाया

विज्ञापन


इसके अलावा आगामी 9 नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर भी भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश भर में भव्य कार्यक्रम करने जा रही है। जिसमें आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम तय किया गया है। और यह भी पूरे प्रदेश भर में मंडल और बूथ स्तर पर किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें