फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी के बेटे से अभद्रता पर सिपाही पर केस

Fri, 27 Feb 2015 12:49 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट के बेटे के साथ बुधवार को घंटाघर पर हुई धक्का मुक्की और अभद्रता मामले में आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया। आरोपी सिपाही ने भी क्रॉस रिपोर्ट के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को भाजपाइयों ने इस मामले में एसएसपी से नाराजगी जताई। भट्ट के बेटे की तरफ से आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कप्तान को तहरीर दी गई थी।

गुरुवार को दी थी तहरीर
उत्तराखंड भाजपा मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति से मिलकर अजय भट्ट के बेटे के साथ पुलिसकर्मियों की बदतमीजी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा गया है कि सिपाहियों को लाइन हाजिर करने से वे संतुष्ट नहीं है। भट्ट के बेटे दिग्विजय भट्ट ने मुकदमा के लिए तहरीर भी दी।
विज्ञापन


भाजपा नेता अग्रवाल ने दावा किया कि कप्तान ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। यहां युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल, सुशील गुप्ता, पीके अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, श्याम पंत, नरेंद्र, विश्वास, अभिमन्यु, विपिन आदि थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें