ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बर्फबारी शुरू हो गई। इससे प्रदेशभर में तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही बर्फबारी भी हो सकती है।
खासतौर से 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी के आसार हैं। बारिश व बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा। राजधानी में भी शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। हालांकि कहीं भी फिलहाल भारी बारिश या बर्फबारी की चेतावनी जारी नहीं की है।
दस घंटे में कहां कितनी बारिश
देहरादून -2 मिमी
पंतनगर -2.1 मिमी
मुकतेश्वर-7 मिमी
टिहरी-2.2 मिमी
कहां कितना पहुंचा तापमान
जोशीमठ 3.4
मसूरी 5.6
टिहरी 4.6
हरिद्वार 11
पिथौरागढ़ 5.4
अल्मोड़ा 0.8
नैनीताल 5.5
चंपावत 6.1
ऊधमसिंह नगर 12.6
देहरादून 9.4
चमोली 01
पंतनगर 12.6
मुक्तेश्वर 1.8