फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert! अभी और बढ़ेगी खून जमाने वाली ठंड, अगले 24 घंटे शीतलहर और बारिश का रहेगा प्रकोप

Fri, 28 Dec 2018 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शीतलहर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर चलने का अनुमान है। इससे पूरे प्रदेश में ठंड बहुत अधिक बढ़ जाएगी। इससे पहले सर्द हवाओं से बृहस्पतिवार को पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से पारा गिरकर तीन डिग्री के आसपास तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गईं। ज्यादातर क्षेत्रों में हल्का कोहरा भी छाया रहा, जिससे धूप काफी देर से निकली। इससे सुबह के समय ठंड काफी अधिक बढ़ गई। हालांकि इसके बाद पूरे दिन हल्की धूप खिली रही।

शाम के समय एक बार फिर तेज सर्द हवाएं चलने लगीं, जिससे ठंडक फिर बढ़ गई। शाम के समय ठंडक से कंपकंपी छूटने लगी। जगह-जगह पर लोग अलाव सेंककर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादार क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। ऊंचाई वाले कुछ स्थानों को छोड़कर बाकि जगह बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि आज ज्यादातर इलाकों में शीतलहर चलने का अनुमान है। वहीं, कुछ इलाकों में इसकी तीव्रता बहुत अधिक भी हो सकती है।

मुनस्यारी में आधी रात को जमकर गिरी बर्फ

मुनस्यारी में बुधवार रात हुई बर्फबारी से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। अलबत्ता नए साल का जश्न मनाने पहुंचे पर्यटक ताजे हिमपात से झूम उठे। क्षेत्र में बुधवार को मौसम सामान्य था और दिन भर धूप खिली रही। रात 12.45 बजे से करीब एक घंटे तक बर्फबारी हुई। क्षेत्र में आधा इंच तक हिमपात हुआ। हिमपात होने से लोग भी हैरान हैं। उनका कहना है कि रात में मौसम साफ था, हिमपात के बाद फिर से आसमान में तारे दिखने लगे।

ताजा हिमपात से क्षेत्र का तापमान माइनस चार तक पहुंच गया। इस ताजा बर्फबारी से क्षेत्र में पुराने साल को विदा करने और नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटक खुशी से झूम उठे। मुनस्यारी एवं उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार हो रहे हिमपात और अन्य स्थानों पर पाला पड़ने से समूचा सीमांत जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं।

पिथौरागढ़ में भी सुबह-शाम गलन होने से लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ में 27 दिसंबर का दिन सबसे अधिक ठंडा रहा। बुधवार रात न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 रिकार्ड किया गया। पिछले वर्ष न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री था। बारिश के भी आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

नैनीताल में माइनस में पहुंचा न्यूनतम तापमान

सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार रात का तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस कारण बृहस्पतिवार सुबह कई स्थानों पर पानी के ऊपर बर्फ की परत जम गई। शहर में दिन में धूप खिलने के बाद भी हाड़ कंपाने वाली ठंड दिन पड़ रही है।

बीते दो दिनों से कोहरा छाने और पाला गिरने से रात में बुधवार रात तापमान माइनस 1 डिग्री तक पहुंच गया है। पाला गिरने के चलते कई स्थानों पर फिसलन बढ़ गई है। यहां यह बता दें कि दिसंबर बीतने के बावजूद सरोवर नगरी में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है।

बृहस्पतिवार चंपावत जिले का इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन भर धूप के बावजूद शीत लहर का प्रकोप रहा। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस वजह से कई हिस्सों में पेयजल लाइन में सुबह के वक्त पानी भी जम गया। दस बजे के बाद पानी की आपूर्ति सुचारू हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें