फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: राजभवन में धधकी आग, राहत बचाव कार्य में जुटे फायर ब्रिगेड और पीएसी जवान

Fri, 28 Dec 2018 08:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल राजभवन में आग का मॉकड्रिल
विज्ञापन

उत्तराखंड में नैनीताल के राजभवन में अचानक आग भड़क उड़ी। घबराइए मत, यह फायर ब्रिग्रेड की ओर से किए गए मॉकड्रिल के दौरान हुआ। राजभवन में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बृहस्पतिवार को आग का मॉकड्रिल किया।

विज्ञापन


फायर कर्मियों, पीएसी जवानों और पीडब्लूडी कर्मचारियों ने आग लगने पर बचाव कार्यों की रिहर्सल की। मॉकड्रिल के जरिए  बताया गया कि आग लगने पर किस तरह सुरक्षित निकला जाए। साथ ही दूसरों को कैसे बचाया जाए। 

विज्ञापन

नैनीताल राजभवन में आग का मॉकड्रिल
अगर कोई घायल हो तो उसे कैसे उपचार के लिए एंबुलेंस तक ले जाया जाए। फायर यूनिट के एफएसओ कैलाश चंद्र ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में आग की घटना हो जाने पर सबसे बड़ी समस्या घटनास्थल तक पहुंचना है।

इस दौरान सीओ सिटी विजय थापा, लीडिंग फायरमैन मदन सिंह, वंश नारायण यादव, प्लाटून कमांडर मोहन लाल, फायरमैन प्रकाश, राजेंद्र, अपर सहायक अभियंता सुरेश चंद्र पंत, जोधा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें