30 नवंबर के बाद पूरी योजना के लिए भी होगा मेगा ड्राॅ
वित्त मंत्री ने बताया, राज्य सरकार ने पूर्व में एक सितंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक लागू बिल लाओ-इनाम पाओ योजना को 30 नवंबर विस्तारित किया है। 30 नवंबर तक बीलिप एप पर बिल अपलोड करने वाले ग्राहकों को मासिक पुरस्कारों के अंतर्गत 1500 पुरस्कार दिए जाएंगे। 30 नवंबर के बाद पूरी योजना के लिए मेगा ड्राॅ भी होगा।
इसके अलावा अपलोड किए गए प्रत्येक बिल पर कस्टमर रिवार्ड प्रोग्राम लागू करते हुए प्रत्येक अपलोडेड बिल पर पॉइंट्स देने की व्यवस्था है, जो पुरस्कार, कैश बैक, डिस्काउंट कूपन के रूप में दिए जाएंगे। इस मौके पर आयुक्त राज्यकर डॉ. अहमद इकबाल, अपर आयुक्त आईएस बृजवाल, अनिल सिंह, अमित गुप्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: एक दिन में ही केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग हुई फुल, 15 नवंबर को बंद हो रहे हैं धाम के कपाट
व्यापारी भी होंगे पुरस्कृत
मंत्री अग्रवाल ने कहा, योजना में जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे व्यापारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा, जिनके प्रतिष्ठान से सर्वाधिक बिल अपलोड किए जाएंगे, जो ग्राहकों से सर्वाधिक संख्या में एप डाउनलोड करवाना सुनिश्चित करते हुए योजना के वृहद प्रचार प्रसार में योगदान देंगे। पुरस्कार प्राप्ति के संबंध में कोई भी सहायता तथा जानकारी के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 1800120122277, 7618111270 और 7618111271 जारी किया है।