फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बिल लाओ-इनाम पाओ योजना...साल पूरा होने वाला, 87 हजार उपभोक्ताओं को मेगा ड्राॅ का इंतजार

Wed, 12 Mar 2025 11:47 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश सरकार ने सितंबर 2022 में बिल लाओ-इनाम पाओ योजना शुरू की थी। योजना में उपभोक्ताओं के रुझान को देखते हुए योजना की अवधि को बढ़ाया गया। 31 मार्च 2024 में योजना समाप्त हो गई।
विज्ञापन
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिल लाओ-इनाम पाओ योजना में 87 हजार उपभोक्ताओं को मेगा ड्राॅ निकलने का इंतजार है। योजना को समाप्त हुए एक साल पूरा होने वाला है। लेकिन अभी तक राज्य कर विभाग मेगा ड्राॅ में दिए जाने वाले पुरस्कारों की खरीद प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाया है।

विज्ञापन


अब तीसरी बार टेंडर करने की तैयारी चल रही है।जीएसटी बिल के लिए प्रोत्साहित करने को प्रदेश सरकार ने सितंबर 2022 में बिल लाओ-इनाम पाओ योजना शुरू की थी। योजना में उपभोक्ताओं के रुझान को देखते हुए योजना की अवधि को बढ़ाया गया। 31 मार्च 2024 में योजना समाप्त हो गई। योजना के तहत सामान खरीद के जीएसटी बिल बी-लिप एप पर अपलोड करने पर लकी ड्राॅ निकाले गए। जिसमें हर महीने 1500 विजेताओं को स्मार्ट फोन, स्मार्ट वाच व एयर बड्स दिए गए।

फिर से टेंडर निकाले जाएंगे
अब योजना का मेगा ड्राॅ निकाला जाना है। इस योजना में 87,000 उपभोक्ताओं ने 6,39,057 बिल अपलोड किए गए हैं। जिनका कुल मूल्य 269.50 करोड़ है।अपर आयुक्त राज्य कर अनिल सिंह का कहना है कि मेगा ड्रा के पुरस्कार खरीदने के लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 65 की उम्र में 35 साल की बीमा पॉलिसी देने का क्या औचित्य, आयोग ने उठाया सवाल, कंपनी को सिखाया सबक
विज्ञापन


कार, मोटर साइकिल, स्कूटी खरीदने के लिए दो बार टेंडर निकाले गए। जिसमें एक भी आवेदन नहीं आए। अब फिर से टेंडर निकाले जाएंगे। इसके बाद जब आवेदन आएंगे तो ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। कोशिश है कि जल्द इसे पूरा कर लिया जाए।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें