फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: लोक सेवा आयोग ने रद्द किया पीसीएस मुख्य परीक्षा का एक पेपर, जानिए अब कब होगा

Wed, 12 Mar 2025 11:36 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पीसीएस मुख्य परीक्षा का एक पेपर रद्द कर दिया है। आयोग ने परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी  है।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में पीसीएस मुख्य परीक्षा का एक पेपर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने रद्द कर दिया है। यह पेपर अब दोबारा 14 मई को  कराएगा। इसके लिए 30 अप्रैल को प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।आयोग ने दो से पांच फरवरी के बीच पीसीएस मुख्य परीक्षा कराई थी।

विज्ञापन


इनमें से तृतीय प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन-1(भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज) का पेपर आयोग ने रद्द कर दिया है। आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, अभ्यर्थियों ने बड़े पैमाने पर ये शिकायत की थी कि पेपर में सिलेबस से बाहर के प्रश्न आए थे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 65 की उम्र में 35 साल की बीमा पॉलिसी देने का क्या औचित्य, आयोग ने उठाया सवाल, कंपनी को सिखाया सबक


विषय विशेषज्ञों के समक्ष सभी प्रत्यावेदन रखे गए। इस आधार पर आयोग ने पेपर रद्द किया है। उन्होंने बताया कि अब यह पेपर 14 मई को सुबह 10 से दोपहर एक बजे की पाली में होगा। परीक्षा केंद्र में बदलाव संभव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें