बिजिंग ओलंपिक को रद्द करने को लेकर बाइक यात्रा के तहत जागरुकता अभियान चलाकर प्रेस क्लब पहुंचे ति?
- फोटो : DEHRADUN
देहरादून। चीन में प्रस्तावित सर्दी ओलंपिक को रद्द किए जाने की मांग को लेकर तिब्बती समुदाय की बाइक यात्रा मंगलवार को दून पहुंची। बाइक यात्रा दून से बुधवार को हिमाचल के लिए रवाना होगी। क्षेत्रीय तिब्बती युुवा संगठन की ओर से पूरे विश्व का समर्थन हासिल करने के लिए बीते 10 दिसंबर से मानवाधिकार दिवस के दिन बंगलूरू से बाइक यात्रा शुरू की गई थी।
मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सेरिंग चोफेल ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य इस साल चीन में होने वाले ओलंपिक खेल आयोजन के विरोध में आंदोलन करना है। यात्रा में 15 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। यात्रा कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान से होते हुए उत्तराखंड में पहुंची। उन्होंने कहा कि तिब्बत पर कब्जा करने के बाद भी चीनी की ओर से तिब्बत की संस्कृति और परंपरा को नष्ट करने कि पूरी कोशिश की है।