फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: सफाई कर्मी को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, कूड़ा गाड़ी फंसने पर बाइक सवार ने दिखाई निर्दयता

Wed, 08 Feb 2023 01:10 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।

सार

हिल टाउन वाली गली संकरी होने की वजह से सफाई कर्मी की गाड़ी वहां फंस गई। इस पर सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने गाली-गलौज शुरु कर दी। कुछ ही देर में बात मारपीट तक उतर आई। बाइक सवार ने सफाई को बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संकरी गली में कूड़ा गाड़ी फंसने के बाद एक बाइक सवार ने सफाई कर्मी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद में पत्थर से हमला करके लहूलुहान भी कर दिया। इलाज के लिए सफाई कर्मी को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की है। 

विज्ञापन


जेल रोड स्थित फॉरेस्ट कंपाउंड निवासी मोहित रावत नें पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम वे कूड़ा गाड़ी लेकर जा रहे थे। हिल टाउन वाली गली संकरी होने की वजह से वहां गाड़ी फंस गई। इस पर सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उनसे गाली-गलौज शुरु कर दी।

ये भी पढ़ें...Joshimath: मकानों पर लाल स्टीकर लगाने के बाद भी प्रशासन घर मान रहा सुरक्षित, प्रभावितों ने बयां की पीड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला मारपीट तक पहुंचा और बाइक सवार ने पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर सिर में लगने की वजह से मोहित लहूलुहान हो गए। तत्काल उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया जहां से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। वहां उनके सिर में टांके आए हैं। वहीं वर्तमान में उनका इलाज एसटीएच में चल रहा है। सफाई कर्मी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें