दो दिन पहले गंगनहर पुलिस की ओर से वाहन चोर की गिरफ्तारी करने के बाद इन दिनों कोतवाली में अपनी बाइक की पहचान करने वालों की लाइन लगी हुई है। अब तक 22 में से 19 बाइक की पहचान हो चुकी है।
दो दिन पहले बरामद की थी बाइक
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने दो दिन पूर्व वाहन चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की 22 बाइक बरामद की थी जिनमें से 16 बाइक रुड़की से चोरी की गई हैं।
पढ़ें, फेसबुक पोस्ट पर दूसरे दिन भी हंगामा, फायरिंग
एक बाइक मुजफ्फरनगर तथा दोसहारनपुर से चोरी की गई हैं। मंगलवार को सहारनपुर के बेरीबाग निवासी वैभव खेड़ा ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर अपनी बाइक की पहचान की।
घर के बाहर से हुई थी चोरी
वैभव के अनुसार रविवार को उसकी बाइक घर के बाहर से चोरी कर ली गई थी। आवास विकास कालोनी निवासी सीमेंट कंपनी के अधिकारी गौरव ने भी अपनी बाइक की पहचान की है।
पढ़ें, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ने मुश्किलें बढ़ाई
इनकी बाइक आजादनगर से चोरी हुई थी। पुलिस के सामने अब तीन बाइकों की पहचान होना बाकी है।