फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पलटी बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरबर्टपुर में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान एक ने दम तोड़ दिया जबकि, दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते सोमवार रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि हरबर्टपुर में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे बाइक सवार जतिन (26 ) पुत्र प्रदीप निवासी नव बिहार कॉलोनी देहरादून और अभिषेक पुत्र ब्रह्मपाल निवासी आसनबाग हरबर्टपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने जतिन को मृत घोषित कर दिया जबकि, अभिषेक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसएसआई गिरीश नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें