गौरव ने बताया कि पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिसकर्मियों को अपनी व्यथा बताई। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने पटेलनगर थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाने को कहा। आईएसबीटी पर एंबुलेंस चालक से पटेलनगर थाने तक छोड़ने का अनुरोध किया, लेकिन वह लाल पुल के पास उतारकर चला गया। जैसे-तैसे वह सुबह पांच बजे अपने कमरे पर पहुंचा। चोरी हुई बाइक परिजनों ने दो माह पहले ही जन्म दिन पर उसे गिफ्ट की थी।
परिजनों के डर से वह घटना को छिपाए रहा। जीजा और उत्तराखंड क्रांति दल के मीडिया प्रभारी संजय छेत्री ने दबाव बनाया तो उसने पूरी घटना बता दी। वह जीजा के साथ चौकी पर पहुंचा, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में असमर्थता जताई। शराब ठेके के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की फुटेज भी मिल गई है। बावजूद इसके पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
आईएसबीटी पर घटना 11 दिसंबर की रात की बताई गई है। इसकी शिकायत 16 दिसंबर को मिली है। पुलिस तहरीर के आधार पर छानबीन कर रही है। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक नगर