फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नागरिकता कानून को लेकर अलर्ट, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो जाएंगे जेल

Tue, 17 Dec 2019 11:50 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध प्रदर्शन को  देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है। सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नजर हैं। एडीजी रेंज जय नारायण सिंह ने सभी जिले के एसपी को अलर्ट कर दिया है। कहा कि, यदि सोशल मीडिया पर अफवाह फैला कर किसी ने भी विवाद कराने की कोशिश की तो पुलिस तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन


इसी लिहाज से एसपी महराजगंज की छुट्टी भी रद कर दी गई है। एडीजी ने बताया कि सार्वजनिक स्थान, चौराहों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। कहीं पर भी किसी को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई है। एडीजी रेंज सोमवार को सड़कों पर खुद ही निकलकर पुलिस की चौकसी को देखे हैं।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। गोरखपुर के तुर्कमानपुर में भी इसे लेकर विरोध प्रदर्शन की घटना सामने आ चुकी है। इन सब को देखते हुए एडीजी रेंज जय नारायण सिंह ने सतर्कता बढ़ा दी है। उन्होंने पुलिस को सड़क पर उतरकर गश्त करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


साथ ही सीमावर्ती इलाकों में खासकर नेपाल से जुड़े जिले देवरिया, महराजगंज को विशेष सतर्क रहने का आदेश दिया है। स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी के पास पुलिस की मौजूदगी रहेगी, ताकि कहीं पर भी कोई अप्रिय घटना ना होने पाए।
विज्ञापन

इसमें हो सकती है तीस साल की सजा

सोशल मीडिया पर गैरकानूनी एक्टिविटीज के खिलाफ आईटी एक्ट का केस होता है। इसमें तीन साल की सजा और पांच लाख रुपये तक जुर्माना लग सकता है।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अन्य जगहों पर हुए विरोध को देखते हुए गोरखपुर रेंज में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी सार्वजनिक जगहों पर पुलिस की मौजूदगी रहेगी। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया पर किसी ने अफवाह फैलाया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जय नारायण सिंह, एडीजी रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें