फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते ऑटो पर कहर बन टूटा पेड़, चालक गंभीर

Thu, 15 Oct 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी ऋषिकेश में देर शाम आया आंधी तूफान लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। आंधी की वजह से वीरभद्र मार्ग पर एक भारी भरकम पेड़ भरभराकर एक ऑटो के ऊपर जा गिरा। एक मिनी ट्रक को भी चपेट में ले लिया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रक चालक और ट्रक में सवार तीन लोग चोटिल हो गए। गंभीर घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे जौलीग्रांट रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार शाम एक ऑटो सीमा डेंटल कॉलेज के पास से सवारियां उतारकर वापस ऋषिकेश की ओर आ रहा था। वीरभद्र मार्ग पर कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय के गेट से आगे आया, तभी तेज आंधी से सड़क किनारे खड़ा पेड़ ऑटो के ऊपर गिर गया।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग उस ओर दौड़े। ऑटो में चालक पीयूष गर्ग (45) पुत्र जयप्रकाश गर्ग निवासी गीतानगर, आईडीपीएल पेड़ के नीचे दबा हुआ था। पुलिस ने बमुश्किल ऑटो चालक को बाहर निकाला और लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नाजुक हालत देख जौलीग्रांट रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया सिर और गर्दन पर गंभीर चोट के चलते ऑटो चालक की स्थिति चिंताजनक बनी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मिनी ट्रक भी आया चपेट में, 3 घायल

उधर, वीरभद्र मार्ग में एक मिनी ट्रक भी पेड़ की चपेट में आ गया। समीप ही भरत विहार कॉलोनी में रहने वाले क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। वीरभद्र मार्ग पर पेड़ गिरने से हुए हादसे में ट्रक चालक मोनू (26) पुत्र किशन निवासी तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग, ट्रक स्वामी वसीम (36), हेल्पर फुरकान (32) और बाबू (30) निवासी नजीबाबाद भी चोटिल हुए हैं। ट्रक चालक ने बताया कि वे नजीबाबाद से सेब की खेप लेकर सब्जी मंडी आ रहे थे।

वीरभद्र मार्ग पर यातायात बाधित
भारीभरकम पेड़ के मार्ग के बीच गिरने से यातायात बाधित हो गया। मार्ग के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने रुट डायवर्ट कर व्यवस्था बनाई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि पेड़ हटाने के बाद मार्ग पर यातायात सुचारू कर दिया जाएगा, लेकिन देर रात तक सड़क से पेड़ मार्ग से नहीं हटाया जा सका था।

गोदाम के ऊपर गिरा पेड़
हरिद्वार मार्ग पर पुरानी चुंगी तिराहे से परशुराम चौक को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के किनारे खड़ा यूकेलिप्टिस का विशालकाय पेड़ अंधड़ से एक गोदाम के ऊपर जा गिरा। गनीमत रही कि गोदाम बंद होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। गोदाम स्वामी अख्तर ने बताया कि गोदाम के अंदर करीब 10 जनरेटर और अन्य सामान है, जो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें