फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों से लोहा लेते पिथौरागढ़ का लाल शहीद

Wed, 14 Oct 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
(फाइल फोटो)
विज्ञापन


जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी पर घुसपैठ कर रहे आतंकियों से मुठभेड़ में गोली लगने से लांस नायक गोविंद सिंह शहीद हो गए। वे पिथौरागढ़ के रहने वाले थे।

कार्रवाई में भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया। आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। देर रात समाचार लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन जारी था।
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता एसएन आचार्या के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब तीन बजे लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) पर भारतीय सेना के गश्ती दल ने चार से पांच आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते देखा।
Trending Videos
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

गश्ती दल ने उन्हें घेर लिया और आत्मसमर्पण करने को कहा। पर आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और एक आतंकी मारा गया।

अन्य आतंकियों को पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की ओर भागना पड़ा। पर इस दौरान आतंकियों से लोहा लेते लांस नायक गोविंद सिंह घायल हो गए।

सेना ने जवान को हेलीकॉप्टर से उधमपुर सैन्य अस्पताल भेजा, पर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मारे गए आतंकी की अभी पहचान नहीं हुई है। इस बात की भी चर्चा रही कि यह बैट हमला है, लेकिन सैन्य प्रवक्ता ने इससे इनकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें