फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Car Accident: देहरादून में बड़ा सड़क हादसा... ट्रक और कार की टक्कर; छह युवक-युवतियों की मौत

Tue, 12 Nov 2024 11:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

Dehradun Car Accident: देहरादून में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
road accident in Dehradun - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में छह युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी छात्र थे।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, देर रात ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से पांच छात्रों के शव दून अस्पताल और एक का शव महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा। छात्र देहरादून और हिमाचल के थे।

ये भी पढ़ें...Dehradun: राजधानी की सड़कों पर बाइक से निकली डीएम और कप्तान की जोड़ी....अपनी नजर से जाना क्या बदल रहा है शहर
विज्ञापन
विज्ञापन


दून हॉस्पिटल में कुल पांच शव पहुंचे। इनमें से दो युवतियां और तीन युवक थे। तीन मृतकों के शवों को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जबकि बाकी को जगह नहीं होने पर इंद्रेश अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी भी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें