पानी भरने के लिए 8 घंटे तय
रमोला ने बताया कि रात 10 से सुबह 6 बजे तक मसूरी झील से पानी भरने का समय निर्धारित किया गया है। एक घंटे में चार टैंकर (पांच हजार से सात हजार लीटर) भरे जा सकेंगे। हालांकि टैंकर संचालकों को इसके लिए जल संस्थान में पंजीकरण कराना होगा। इससे जल संस्थान की आय भी बढ़ेगी।
यह होगा शुल्क
पानी भरने के लिए डेढ़ हजार से ढाई हजार लीटर के टैंकर के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा। इसी तरह तीन हजार से पांच हजार लीटर के टैंकर को भरने के लिए 150 रुपये और दस हजार लीटर के टैंकर के लिए तीन सौ रुपये का शुल्क जल संस्थान को देना होगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब लड़कियों के पास भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में जगह बनाने का मौका, बर्मिंघम में होगी चैंपियनशिप
अधिकृत टैंकर को निशुल्क पानी भरने की अनुमति
रमोला ने बताया कि जल संस्थान द्वारा अधिकृत टैंकर (विभागीय या शासकीय) को फिलिंग सेंटर से निशुल्क पानी भरने की अनुमति होगी। टैंकर या जीप संचालकों को पांच सौ रुपये पंजीकरण शुल्क जल संस्थान में जमा कराना होगा। यह एक वर्ष के लिए ही मान्य होगा। हर साल पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जल आपूर्ति की व्यवस्था जल संस्थान द्वारा स्थानीय निकाय और जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित की जाएगी।