गोपेश्वर में महिला के सिर पर पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई है। जिला मुख्यालय के समीप गंगोलगांव की सुबधा देवी (48) पत्नी स्व. जसपाल सिंह बृहस्पतिवार को सुबह अन्य महिलाओं के साथ मवेशियों को हरी घास लेने जंगल गई थी।
जंगल में छिपाड़ ढुंगा तोक में घास काटते वक्त अचानक चट्टान से छिटका पत्थर उसके सिर पर आ गिरा। जिससे मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।
इस घटना से गांव मे मातम पसर गया है। सुबधा देवी की मौत के बाद उनके दो बेटे मनीष बिष्ट व अनूप बिष्ट अनाथ हो गये हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से अनाथ बच्चों के जीवन यापन के लिए आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग की है।