यही नहीं, आरोपी ने महिला के घर बाहर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो बार हवाई फायरिंग भी कर दी थी, जिससे मोहल्ले के लोगों में अफरातफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई थी। साथ ही आरोपी की लाइसेंसी पिस्टल और दो कारतूस भी जब्त कर लिए थे।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जा रही है।
वर्ष 2007 में भी की थी हवाई फायरिंग
आरोपी कमरुजमा ने वर्ष 2007 में भी एक घर के बाहर हवाई फायरिंग की थी। उस दौरान भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही केस दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कमरुजमा का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।