फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां PM मोदी की योजना में बेरोजगारों के साथ इस तरह हो रहा फर्जीवाड़ा, पढ़ें और सावधान रहें

Sun, 03 Jun 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
FRAUD
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी की इस योजना के नाम पर यहां बेरोजगारों के साथ रोजगार के नाम पर इस तरह से फर्जीवाड़ा हो रहा है। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो जान लीजिए और सावधान रहिए। इन दिनों ग्राम प्रधानों के पास नौकरी के फर्जी सूचना पत्र आ रहे हैं।

विज्ञापन


इन पत्रों में प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रौढ़ एवं समग्र शिक्षा विस्तार योजना के तहत पढ़ाने के लिए पांच-पांच शिक्षित युवक-युवतियों की नियुक्ति का झांसा दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान संगठन कपकोट के ब्लॉक अध्यक्ष ने शनिवार को सीडीओ एसएसएस पांगती से इनकी जानकारी ली तो पता चला कि पत्र फर्जी हैं।

ग्राम प्रधान संगठन कपकोट ब्लॉक के अध्यक्ष आनंद मेहता ने बताया कि इन दिनों कई ग्राम प्रधानों के पास पत्र आ रहे हैं। इनमें प्रौढ़ एवं समग्र शिक्षा विस्तार योजना के तहत गांव के पांच युवक-युवतियों को तैनाती चाहने के लिए 900 रुपये का ड्राफ्ट भेजने को कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

money
पत्र भेजने वाले का नाम एमके शर्मा निवासी सरोवर राजस्थान अंकित है, जबकि दिल्ली में देय ड्राफ्ट लक्ष्मी सेल्स के नाम से मांगा गया है। इनमें योग्यतानुसार प्रति युवक-युवती को 11500 से 16500 रुपये प्रतिमाह वेतन देने की बात लिखी गई है।

शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से स्नातक मांगी गई है, जबकि उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित होने की बात कही गई है। सीडीओ एसएसएस पांगती ने पत्र को देखते ही उसे पूरी तरह फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की यहां कोई योजना नहीं चल रही है।

उन्होंने प्रधानों, बेरोजगार युवाओं से किसी प्रकार के झांसे में न आने को कहा। उन्होंने मेहता से अन्य प्रधानों को भी इस बारे में आगाह करने को कहा क्योंकि इसमें संबंधित संस्था का फोन नंबर, मेल आईडी, रजिस्ट्रेशन आदि की जानकारी भी अंकित नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें